सेरेलैक का साइड इफेक्ट क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 11:45

सेरेलक से क्या समस्या हो सकती हैं

कब्ज

आमतौर पर माताओं का कहना है कि सेरेलक (Cerelac) से उनके बच्चों को शुरुआत में कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल छह माह तक बच्चा मां का दूध पीता है ऐसे में जब वह सेरेलक या कोई अन्य ठोस आहार शुरु करता है तो शुरु में पेट उसे पचा नहीं पाता। यह समस्या कई बच्चों के साथ देखने में मिलती है।



शौच से गंधा आना

बच्चा जब सेरेलक खाना शुरु करता है तो शुरु में उनकी बहुत बुरी दुर्गन्ध आनी शुरू हो जाती है। यह काफी आम बात है जिससे घबराने की कोई जरूरत नहीं होती है। बच्चा जब कोई नया पदार्थ खाता है तो पेट उसे पचाने की कोशिश करता है और यह गंध उसी की होती है।

एलर्जी

कई बार सेरेलक से बच्चे को एलर्जी का खतरा होता है। सेरेलक में प्रिजेवेटिव के तौर पर मिलाए गए रसायनों की वजह से ऐसा होता है। अगर सेरेलक देने के बाद बच्चा रोने लगता है या उसके पेट में दर्द होता है तो बच्चे को यह ना दें। अगर सेरेलक देने के बाद बच्चे की त्वचा पर रैशेज होने लगते हैं तो भी कोशिश करें कि बच्चे को यह ना दें।

पेट का दर्द

सेरेलक देने के शुरुआती दौर में अक्सर बच्चों को पेट का दर्द होने की समस्या आती है। अगर बच्चे को यह खिलाने के बाद पेट में दर्द हो तो उसके गाढ़ेपन पर विशेष ध्यान दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info